
छोले भटूरे बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। छोले भटूरे पसंद करने वाले लोग इसे उंगलिया चाट चाट कर खा जाते है। यह बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है।
छोले भटूरे का स्वाद बहुत ही चटपटा, स्वादिष्ट, नरम और कुरकुरा होता है। इसे खाने का मज़ा ही कुछ और है।
यह छोले भटूरे वैसे तो एक पंजाबी व्यंजन है पर अब इसे हर जगह पसंद किया जाता है। छोले भटूरे सभी लोग बड़े शौक से खाना पसंद करते है।
छोले भटूरे वैसे तो हर पार्टी की शान है। कोई भी फंक्शन हो या बर्थडे पार्टी छोले भटूरे आपकी पार्टी की शान बढ़ा देता है। आप चाहे तो इसे दोपहर और रात के खाने मे भी बना सकते है।
छोले भटूरे पंजाबी ढाबो मे बहुत ही स्वादिष्ट मिलते है पर आप चाहे तो उतना ही स्वादिष्ट और लाजवाब खुद भी बना सकते है। इसे बनाने की सभी सामग्री घर पर ही मिल जाती है। तो देर किस बात की सामग्री इकठ्ठी करे और हो जाए शुरू। हम आपके लिए लाए है एक आसान विधि। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और स्वादिष्ट लजीज छोले भटूरे बनाकर सबको खुश करे।
छोले भटूरे बनने का समय
छोले भटूरे बनाने मे 1 घंटे का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने मे 30 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह छोले भटूरे 4 सदस्यो के लिए काफी है।
छोले भठूरे के बारे में कुछ खास टिप्स
- छोले भठूरे बनाते समय आप ध्यान रखे कि मैदा को ज्यादा ठंडे पानी से ना गूथे। मैदा को गूथने के लिए हमेशा हल्के गुनगुने पानी का ही प्रयोग करे। ऐसा करने से आपकी मैदा मुलायम हो जाएगी और आपको भठूरे बनाने में आसानी होगी।
- छोले भठूरे बनाने के लिए आप अपनी मर्ज़ी के अनुसार छोटे वाले चने, काले चने या काबुली चने का भी प्रयोग कर सकते है। इससे जिसको जो चने पसंद है वो उसी का सेवन कर सकते है और अपने छोले भठूरे का स्वाद दोगुना कर सकते है।
- छोले भठूरे में आप बाजार के मसालों की जगह घर पर ताज़े और खड़े मसाले भी पीस सकते है। ऐसा करने से आपके छोले भठूरे में अलग और जायकेदार स्वाद मिलेगा और आपको खाने में मजा भी आएगा।
- छोले भठूरे का कलर गाढ़ा करने के लिए आप चाहे तो फूड कलर का इस्तेमाल कर सकते है या आप चाहे तो चाय की पट्टी के पानी का भी प्रयोग कर सकते है इससे भी आपके छोलो का रंग गाढ़ा आएगा और वो दिखने में आकर्षित लगेंगे।
छोले भठूरे को बनाये और दिलचस्प
- छोले भठूरे को और भी ज्यादा स्वादिष्ट, लजीज और जायकेदार बनाने के लिए आप उसके साथ अपनी पसंद का आचार, चटनी और सलाद भी सर्वे कर सकते है। इससे आपको एक नया जायका मिलेगा।
- छोले भठूरे के लिए आप करारे भठूरे बनाने के लिए आप कढ़ाई की आंच हल्की रखे। जब आपकी गैस की आंच हल्की होगी तो आपके भठूरे करारे बनेंगे और खाने में स्वाद और मजा दोनों ही आएगा।
- छोले भठूरे को परोसते समय आप छोले के ऊपर बारीक़ कटा प्याज़, धनिया और कसी हुई मूली डालकर सजाए इससे आपके छोले और भी जायकेदार हो जानेगे और आपको एक अलग ही मिलेगा।
- छोले भठूरे को सबसे ज्यादा पंजाब में पसंद किया जाता है। सबसे ज्यादा ये ढाबों पर स्वादिष्ट मिलते है लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ा सा समय निकालकर आप इसका स्वाद बाजार से भी ज्यादा लजीज कर सकते है जिसमे ना कोई मिलावट होगी और ना ही बाहर का कोई स्वाद।
सामग्री
- 250 gm काबुली चना
- 400 gm मैदा
- 50 gm सूजी
- 100 gm दही
- 3/4 बेकिंग सोडा
- 2 प्याज़
- 3 टमाटर
- 1 टुकड़ा अदरक
- 6-7 लहसुन
- 4 लौंग
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 2 इलाइची
- 1 तेज पता
- 1 टी स्पून जीरा
- 2 टी स्पून धनिया
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून लाल मिर्च
- 4 हरी मिर्च
- 2 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि – छोले भटूरे रेसिपी (Chole Bhature)
-
छोटे भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले आप छोलो को बना ले। अब छोले बनाने के लिए सबसे पहले चनो को ले और बनाने से एक रात पहले पानी मे भिगो कर रख दे।
-
अगले दिन भीगे हुए चनो को अच्छे पानी से साफ कर ले। अब उन्हें कुकर मे डाले साथ ही आवश्यकता अनुसार पानी डाले, थोड़ा सा नमक डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दे।
-
अब प्याज़, टमाटर, अदरक और लहसून को बारीक़ काट ले और मिक्सी मे अच्छे से पीस ले। ताकि एक पेस्ट बन जाए।
-
इतना करने के बाद कढ़ाई ले और उसे गैस पर रखे। अब उसमे थोड़ा तेल डाले जब तेल गरम हो जाए तो उसमे थोड़ा सा ज़ीरा डाले साथ ही तेज़ पत्ता, लौंग, इलायची, दालचीनी आदि डालकर अच्छे से भून ले।
-
अब इस मिश्रण मे प्याज़ टमाटर का बना हुआ घोल डाल दे। अच्छे से मिलाए और कुछ देर पकने के लिए छोड़ दे। जब तेल अलग होने लगेगा और मसाला पक जाएगा तब उसमे उबले हुए चने डाले साथ ही पानी, नमक और मिर्च भी डाले।
-
इतना करने के बाद चनो को पकने के लिए गैस पर छोड़ दे। कुछ ही देर बाद आपका गरम गरम छोले तैयार है।
-
अब बारी आती है भटूरो की। भटूरे बनाने के लिए एक बर्तन मे मैदा और सूजी ले साथ ही उसमे दही, तेल, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक डाले। इस मिश्रण मे पानी डाले और इसे आटे की तरह गूथ ले।
-
ध्यान रखे इस आटे को थोड़ा नरम गूथे। कुछ देर के लिए इसे एक जगह पर रख दे।
-
एक कढ़ाई मे तेल गरम करे। अब इस गुथी हुई मैदा को बेलन की सहायता से बेल ले। इसका आकार ठीक रखे। जब बिल जाए तो गरम तेल मे डालकर पूरी की तरह तले। भटूरा एकदम फूल जाएगा। अब उसे सेकने के बाद जब रंग बदलने लगे तो उतार ले और नैपकीन पर रख दे।
-
सभी भटूरो के साथ ऐसा ही करे। आपके छोले और भटूरे दोनों ही तैयार है।
href=”https://www.amazon.in/gp/bestsellers/watches/ref=zg_bs_nav_0?&_encoding=UTF8&tag=justincredibl-21&linkCode=ur2&linkId=6ad778ec805c49885475e0f8ef65eabe&camp=3638&creative=24630″ target=”_blank” rel=”noopener noreferrer”>Best Seller Watches
My favourite north indian dish 🙂 Thanks for the recipe