https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js
Gulab Jamun – गुलाब जामुन रेसिपी
गुलाब जामुन हमारे देश की एक बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। शायद ही कोई हो जिसको इसका स्वाद पसंद ना आए। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आजकल बाजार मे गुलाब जामुन बनाने की रेडी मेड सामग्री मिलती है पर जो मज़ा और स्वाद इसको घर पर अच्छी तरह बनाने मे है वो बाहर के मे कहा। नीचे दी गई विधि के अनुसार थोड़े ही समय मे स्वादिष्ट और लाजवाब गुलाब जामुन तैयार हो जाएंगे। घर पर कोई मेहमान आये उसका मन लुभा ले इस दिलचस्प मिठाई को चंद मिनटो मे बनाकर।
गुलाब जामुन बनने का समय
गुलाब जामुन को पकाने मे लगभग 30 मिनट का समय लग जाता है। इसकी सामग्री को तैयार करने मे 15-20 मिनट का समय लगता है। 40 मिनट मे गरम गरम गुलाब जामुन तैयार है।
सदस्यो के अनुसार
ऊपर दी गई विधि के अनुसार यह डिश 5 लोगो के लिए काफी है। इतनी सामग्री मे लगभग 15-16 गुलाब जामुन आराम से बन जाएंगे।
गुलाब जामुन रेसिपी | Gulab Jamun Recipe in Hindi
गुलाब जामुन हमारे देश की एक बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। शायद ही कोई हो जिसको इसका स्वाद पसंद ना आए। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आजकल बाजार मे गुलाब जामुन बनाने की रेडी मेड सामग्री मिलती है पर जो मज़ा और स्वाद इसको घर पर अच्छी तरह बनाने मे है वो बाहर के मे कहा।
Course Desserts
Cuisine Indian
Prep Time 15 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 45 minutes
Servings 5 people
सामग्री
- 250 gmमावा
- 100 gmपनीर
- 30 gmमैदा
- 1 टेबल स्पूनकाजू
- 1 टेबल स्पूनकिशमिश
- 600 gmचीनी
- घीतलने के लिये
- 2-3इलायची
- 2 1/2 कपपानी
- १/४ टी स्पूनबेकिंग सोडा
बनाने की विधि – गुलाब जामुन –
- सबसे पहले मैदा को अच्छी तरह से छान ले। जो खोया और मावा हम लाए थे उसको भी कदुकस कर ले।
- अब मैदा को मावे मे डाल कर दोनों को स्पून से अच्छी तरह से मिला दे।
- खोये मे बहुत नमी होती है इसलिए इसमें मैदा आसानी से मिल जाएगा। अब दोनों को अच्छे से मिलाकर आटे की तरह गूथ ले। अगर जरुरत महसूस हो तो उसमे थोड़ा दूध भी डाल सकते है।
- अब गुथे हुए आटे की गोलियां या गोले बनाले। जितना आपके पास आटा है उतने गोले बना ले। बस एक बात का ध्यान रखे की गोले मे दरारे नही पड़नी चाइए। अगर ऐसा हुआ तो टालने के समय गोले खुल जाएंगे। इस बात का विशेष ध्यान रखे।
- अगर गोलों मे दरारे आ रही है तो उसमे थोड़ा दूध डालकर उसको नरम करले। गोलों का साइज ज्यादा बड़ा ना करे क्योंकि चाशनी मे डालने के बाद ये फूल जाते है।
- जब गोले तैयार हो जाए तो एक कढ़ाई मे हलकी आंच पर तेल या घी गरम करले। अब पहले हल्का सा टुकड़ा डालकर देख ले की घी ठीक गरम हुआ है या नहीं। ये भी ध्यान रखे ना तो ज्यादा तेज़ गरम हो न हल्का। इससे गुलाब जामुन पर फर्क पड़ता है।
- अब 4-5 गोलों को कढ़ाई मे डालकर हल्की आंच मे टलना शुरू करे। आप देख सकते है १-२ मिनट बाद गुलाब जामुन फूलने शुरू हो जाएंगे और उनका रंग भी हल्का सुनहरा हो जाएगा। कुछ देर और तलने के बाद अब वो पुरे हलके भूरे रंग के हो जाएंगे।
- अगर हम चाहते है की हमारे गुलाब जामुन नरम और सुनहरे बने तो उनको एक नार्मल तापमान पर तलना होगा लगभग 5-6 मिनट के लिए छोर दे।
- जब सभी गुलाब जामुन तल जाए तो उनको बाहर एक पेपर नैपकीन पर निकाल ले। उनके ठन्डे होने का इंतज़ार करे।
- गुलाब जामुन ठन्डे होने पर उनको हलकी गरम चाशनी मे डाल दे। ध्यान रखे चाशनी ज्यादा तेज़ गरम ना हो अगर ऐसा हुआ तो गुलाब जामुन का आकार छोटा हो जाएगा। इससे सारी मेह्नत ख़राब हो जाएगी।
- अब गुलाब जामुन को चाशनी मे 1-2 घंटे के लिए रख दे ताकि उसका आकार भी बड़ा हो जाए और उनका स्वाद भी लाजवाब हो जाए
- गरमा गरम गुलाब जामुन तैयार है।
Thanks for reading….
Sudeep
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js